फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में तिरंगा यात्रा निकालती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लालगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। सीडीपीओ राखी गुप्ता की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में एकत्रित हुए। यहां से यात्रा निकाली गई। बीडीओ विनोद कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसमें देशभक्ति के नारे गूंजे।
विज्ञापन


यात्रा डाक बंगले से होते हुए चकपंचम गांव पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, विजय विश्व तिरंगा प्यारा और झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर किरन यादव, विमलेश श्रीवास्तव, अनीता, बबिता पाल, शिवा अवस्थी, सुचित्रा मिश्रा, हेमलता, लक्ष्मी, सुपरवाइजर श्वेता, नम्रता पटेल, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें