फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक पर गिरा पेड़, वंदेभारत समेत छह ट्रेनें प्रभावित

Fri, 18 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार-फाफामऊ रेलखंड में अरखा और परियावां स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार की शाम रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इससे वंदेभारत, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। प्रयागराज से आने वाली इन ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। पांच घंटे से ज्यादा चली मशक्कत के बाद पेड़ हटाया गया।
विज्ञापन


अरखा स्टेशन रायबरेली जिले के अंतर्गत आता है तो परियावां स्टेशन प्रतापगढ़ जिले में है। इन दोनों स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर दोपहर लगभग तीन बजे पेड़ गिर गया, जिससे प्रयागराज जिले से ऊंचाहार की तरफ बढ़ रही ट्रेनों की रफ्तार थम गई। इन्हें अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रोका गया, फिर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ाया गया। पेड़ हटाकर ट्रैक खाली कराने का काम रात 8 बजे तक चला। पेड़ हटाने का काम चल ही रहा था कि इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस पास कराई गई। आवागमन बाधित होने से प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट हो गई।

वंदेभारत के पास होने के बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत बाकी ट्रेनों को स्टेशनों पर देर तक रोका गया। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे, प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर करीब तीन घंटे देर से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ऊंचाहार में रोकी गई तो लेटलतीफी डेढ़ घंटे से ज्यादा हो गई। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अरखा के निकट ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें