फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गला दबाकर हुई थी मासूम की हत्या, मां हिरासत में

Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महज 15 माह के मासूम वंश की हत्या कर दी गई। परिजनों को इस बात की कतई भनक नहीं थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि मासूम की गला दबाकर हत्या हुई है। पुलिस को मां पर ही हत्या करने का शक है। पुलिस ने देर शाम मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डलमऊ के पूरे बघेलन गांव निवासी वंश (15 माह) पुत्र अनिल कुमार की दो दिन पहले 15 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिस समय वंश की मौत हुई, उस समय घर पर सिर्फ उसकी मां थी। कुछ देर बाद बाहर गया पिता अनिल घर आया तो उन्हें बच्चे की मौत की जानकारी हुई।

पिता बेटे को लेकर सीएचसी गया जहां परिजनों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्सकों को वंश की मौत संदिग्ध लगी। इस पर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिला मुख्यालय पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वंश की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। वंश की मां समेत अन्य परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज कराया जाएगा।



जांच के बाद सामने आएगी हकीकत
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मासूम की हत्या में प्रथम दृष्टया तो मां पर ही शक है, क्योंकि घटना के समय वही घर पर अकेली थीं। मां समेत अन्य परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें