फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिंकर लेकर आई मालगाड़ी का ब्रेकयान कुंदनगंज स्टेशन पर पटरी से उतरा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग स्थित कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को क्लिंकर लादकर आई मालगाड़ी का ब्रेकयान पटरी से उतर गया। इससे हड़कंप मच गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब मालगाड़ी को साइडिंग पर ले जाने के लिए लूप लाइन पर बैक किया जा रहा था।
विज्ञापन

लापरवाही के चलते मालगाड़ी ज्यादा पीछे चली गई, जिससे ठोकर को तोड़ता हुआ ब्रेकयान पटरी से नीचे चला गया। करीब साढ़े छह घंटे बाद क्रेन से ब्रेकयान को उठाया गया, फिर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
घटना सुबह 5.55 बजे घटी। मालगाड़ी से क्लिंकर लाया गया था, जिसे कुंदनगंज स्थित सीमेंट फैक्टरी में पहुंचाना था। इसीलिए मालगाड़ी को साइडिंग की तरफ ले जाना था। इसके लिए मालगाड़ी को पीछे की तरफ बैक करके लूप लाइन पर ले जा रहे थे, तभी यह गाड़ी ज्यादा पीछे चली गई।
विज्ञापन

लूप लाइन के अंत में लगाई गई ठोकर भी मालगाड़ी के ज्यादा पीछे आने के कारण टूट गई और ब्रेकयान पटरी से उतर गया। जोरदार झटका लगने पर गार्ड ने चालक को सूचना दी, जिससे चालक नेे मालगाड़ी को रोका, ताकि वैगन को पटरी से उतरने से रोका जा सका। बाद में ब्रेकयान अलग करके मालगाड़ी को आगे की ओर बढ़ा दिया गया।
खबर लगते ही जिला मुख्यालय से कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पटरी से उतरे ब्रेकयान को उठाने के लिए एआरटी मंगाई गई। करीब 11.30 बजे आई एआरटी में लगी क्रेन से ब्रेकयान को उठाने का काम शुरू हुआ।
दोपहर करीब 12.20 बजे पटरी से उतरे ब्रेकयान को दोबारा ट्रैक पर रखा गया। घटना लूप लाइन पर होने की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा। ठोकर टूटने के साथ ही कुछ हिस्से का ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी का ब्रेकयान पटरी से उतरा था, लेकिन ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें