फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर आठ घंटे ठप रहा आवागमन

Tue, 24 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मुराईबाग चौराहा पर डलमऊ से रायबरेली मार्ग पर जाम लगने से कतार में खड़े वाहन।
विज्ञापन
डलमऊ। डलमऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर रविवार रात दो ट्रक खराब हो गए। इस वजह से आठ घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। पांच किमी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने खराब ट्रकों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


दरअसल, रात करीब एक बजे दो मौरंग लदे ट्रक फतेहपुर से डलमऊ की तरफ आ रहे थे। डलमऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर श्मशान घाट के पास दो ट्रकों में तकनीकी खराबी आ गई। इससे दोनों ट्रक बीच सड़क पर खड़े हो गए। इस वजह से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हालात ये हुए कि डलमऊ-फतेहपुर राजमार्ग के अलावा डलमऊ-लालगंज, डलमऊ-ऊंचाहार राजमार्ग पर भी जाम लग गया।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सभी जाम हटाने में असहाय नजर आए। पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। सुबह नौ बजे काफी मशक्कत के बाद खराब ट्रकों को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया गया। व्यापारी सुधीर जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, नीलकमल, मुकेश कुमार और घनश्याम का कहना है कि मुराईबाग में जाम की समस्या के कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या पर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उधर, डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि दो ट्रकों के खराब होने की वजह से जाम लगा था। हालांकि जाम को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें