फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब जाम से मिलेगी राहत, मोबाइल टीमें रखेंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए मोबाइल टीमें गठित कर दी गईं हैं। ये मोबाइल टीमें जाम पर नजर रखेंगी। यदि किसी ने सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया है तो उसका चालान भी करेंगी।
विज्ञापन

शहर में हर दिन जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों का आवागमन सुचारु करने के लिए मोबाइल टीमें गठित कर दी गईं हैं।
ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश गुप्ता ने बताया कि शहर के षड़ंगी तिराहा से रामकृपाल चौराहा तक, यूूनियन बैंक तिराहा से हाथी पार्क तक और घंटाघर से रामकृपाल चौराहा तक एक-एक मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।
एक मोबाइल टीम में एक सिपाही, एक दीवान और दो होमगार्ड शामिल किए गए हैं। इन स्थानों पर ही मोबाइल टीमें भ्रमण करती रहेेेंगी। जो लोग सड़क पर वाहन खड़ा करके चले जाते हैं, ऐसा मिलने पर वाहन का चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से डीएम आवास तक जाने वाली रोड पर नए महिला जिला अस्पताल के पास अक्सर जाम लगता है। जिला अस्पताल के अंदर पार्किंग की व्यवस्था भी है। बावजूद इसके लोग अस्पताल के बाहर सड़क किनारे लोग वाहन खड़े करते हैं। इस समस्या को भी जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें