फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे हाईवे पर थमी रही वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को पांच घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। एफसीआई गोदाम से लेकर रतापुर चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही और यातायात प्रभारी जाम हटाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। इन दिनों शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। हर दिन लोगों को जाम से जूूझना पड़ रहा है।
एफसीआई गोदाम में अनाज लेकर भारी वाहनों का आना जाना रहता है। यहां पर ट्रैफिक सिपाही की तैनाती नहीं रहती है। यातायात प्रभारी भी इस स्थान का जायजा नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

सुबह वाहनों के आड़े तिरछा खड़े करने की वजह से जाम लग गया। इससे रतापुर चौराहा तक वाहनों की कतारें लगी रही। सूचना के बाद भी कोई जाम हटाने पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। पांच घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
जाम की समस्या दिखवाई जाएगी : श्लोक
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जाम की समस्या दूर कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर में जाम लगने की जानकारी नहीं है। यदि जाम की समस्या रही है तो इसे दिखवाया जाएगा।
प्रयास किया जाएगा कि जाम की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े। यातायात प्रभारी को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि वह जाम की समस्या कतई शहर में न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें