अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर देवानंदपुर के पास मौरंग लदा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। बीच हाईवे पर ट्रक के खड़े होने से जाम लग गया।
छोटे वाहन चालक तो निकल गए, लेकिन भारी वाहनों की लाइन लगी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर 12 बजे एक ट्रक मौरंग लादकर अयोध्या की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान खराबी आने से ट्रक बीच रास्ते में खड़ा हो गया। चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक में आई खराबी को दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान लोग जाम से जूझते रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मी मौके पर नहीं गए।
खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रानीखेड़ा गांव के निकट पहिया निकलने से एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दूसरा ट्रक खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। इससे ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय पुलिस की मदद से ट्रकों को रास्ते से हटाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। थानाध्यक्ष राकेशचंद्र आनंद ने बताया राजमार्ग पर खड़ेे को बाहर कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया है।