फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे गेट बंद होने से पांच घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

Sat, 25 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा मरम्मत का काम।    -संवाद
विज्ञापन
डलमऊ। रेलवे विभाग ने शुक्रवार को रायबरेली-डलमऊ रेलखंड पर कंधरपुर गांव के पास गेट संख्या 3-सी पर ओवरहालिंग का कार्य किया। इस दौरान करीब चार घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। कार्य के चलते रेलवे क्रॉसिंग का गेट सुबह 10:50 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक बंद रहा। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


देर शाम चार बजे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी। भारी वाहन, स्कूली बसें और चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। इसकी सूचना पहले ही उपजिलाधिकारी डलमऊ और कोतवाली डलमऊ को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें