फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, लगा जाम

Wed, 01 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के रायबरेली रोड पर ब्लॉक कार्यालय के निकट मंगलवार को शाम तीन बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लादकर कस्बे की ओर आ रही थी। तभी अचानक ट्रॉली का पहिया निकल गया और वह बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कोई हानि तो नहीं हुई, लेकिन ट्रॉली के बीच सड़क में पलटने के कारण जाम लग गया। छोटे वाहन चालक किसी तरह बगल के रास्ते से निकलने में सफल रहे, लेकिन बड़े वाहन जाम में फंस गए। करीब डेढ़ घंटे तक राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इस दौरान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क से ईंटों को हटाने का प्रयास शुरू किया। ईंटों को दूसरी ट्रॉली में लादकर भेजा गया। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क से हटाया गया। इसके बाद जाकर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें