फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लंका में आग लगते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 01 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
नसीराबाद। कस्बे के चल रही रामलीला के आठवें दिन सोमवार रात सीता खोज का मंचन किया गया। कलाकारों ने किरदारों को जीवंत कर दिया। रामलीला में दिखाया गया कि श्रीराम भक्त हनुमान माता सीता की खोज में अशोक वाटिका पहुंचे, वहां माता जानकी से उनकी भेंट हुई। भगवान पवनपुत्र ने भगवान श्रीराम की मुंदरी देकर माता सीता को विश्वास दिलाया और उनसे कुछ फल खाने की अनुमति मांगी। हनुमानजी ने वाटिका में लगे विभिन्न फलों का आनंद लिया और वाटिका को उजाड़ने लगे।
विज्ञापन


रावण के आदेश पर हनुमानजी की पूंछ में आग लगाने की सजा दी गई। पूंछ में अग्नि लगते ही हनुमानजी ने लंका नगरी को जला डाला। इस प्रसंग को देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विष्णु मौर्य, पवन श्रीवास्तव, आनंद आर्या, दीपक मौर्या, मंशाराम मौर्य, सौरभ मौजूद रहे।

सीता हरण का मंचन देख भर आईं आंखें
सलोन में चल रही रामलीला के सोमवार को सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन, खरदूषण वध लीला का मंचन किया गया। सीता हरण के दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। इसके बाद रावण माता जानकी को लेकर लंका की ओर चल देता है। रास्ते में जटायु रावण के बीच युद्ध होता है। रावण अपनी कटार से उनके पर काट देता है। जटायु को घायल देखकर प्रभु श्रीराम उसका उद्धार करते हैं। माता सीता के हरण का प्रसंग देख लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें