फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : getty images
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में पलट गया। इससे उस पर सवार किसान की दबकर मौत हो गई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक और साइकिल सवार में टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कल्याणपुर रैली गांव निवासी रमन लोध (23) पुत्र लखन लोध करीब एक सप्ताह पहले नया ट्रैक्टर लेकर आया था। रमन स्वयं ही ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में  पलट गया। रमन लोध ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

सूचना पर यूपी डायल पुलिस ने उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रमन लोध की मौत हो चुकी थी। थानेदार आरके सिंह का कहना है कि रमन अभी हाल में नया ट्रैक्टर लाया था और उसे चलाना सीख रहा था। ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बल्ला गांव के पास बाइक और साइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चंद्रकेश पुत्र सोनेलाल व रिंकू पुत्र रामकिशोर निवासी संगठा मीषा थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें