फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मछलियां मरने से हड़कंप

Tue, 04 Apr 2017 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मरी मछलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में सोमवार को गंगा में मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने आशंका जताई है कि गंगा में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया गया है। इससे मछलियां मरी हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे गांवों के लोग सोमवार सुबह गंगा के किनारे पहुंचे तो मछलियां मरी हुई देखीं। लोगों का कहना है कि इस समय गंगा का जल स्तर काफी कम है। ऐसे समय में गंगा नदी में बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार होता है।

रात में शिकारी वाहन से आते है और रात में ही मछलियों का शिकार करके निकल जाते हैं। इलाकाई लोगों का मानना है कि इन मछलियों के मरने के पीछे शिकारियों का हाथ हो सकता है। मछलियों के मर जाने के कारण जल में प्रदूषण का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


मछलियों से पानी भी दूषित हो रहा है। इलाकाई लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम रामअक्षयवर ने बताया कि उनका तबादला हो गया है, लेकिन मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें