फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बन टॉपर छात्रा ने डीएम से कहा, पीड़ित को दिलाएं राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र बछरावां की मेधावी छात्रा काजल सिंह को बृहस्पतिवार को एक दिन का विधायक बनने का मौका मिला। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में 380 मीटर की सड़क बनवाकर उसका नामकरण छात्रा के नाम पर करने की घोषणा भी की गई।पूरे छत्ता सिंह का पुरवा मजरे ओसाह निवासी विजय सिंह की बेटी काजल ने हाईस्कूल परीक्षा में 92.63 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पांचवां व विधानसभा क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्रा काजल सिंह को एक दिन के लिए विधायक नामित किया। विधायक बनी छात्रा ने जनता दरबार लगाया और समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में छात्रा के सामने सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला आया। जिसमें पीड़ित को धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत की गई।
इस पर विधायक बनी छात्रा ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मोबाइल पर बात की और पैसा दिलाने की सिफारिश करते हुए कहा, सर दलाली न होने पाए। इस संबंध में छात्रा ने डीएम के नाम पत्र भी लिखा। जनता दरबार में आई शिकायतों और समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। जनता की शिकायतों के संबंध में बछरावां एसएचओ राकेश सिंह और बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल को बुलाकर अब तक की गई कार्यवाही के बारे में पूछा, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक रामनरेश रावत ने छात्रा का मार्गदर्शन किया। छात्रा ने कहा कि वह पढ़-लिख कर बैंक में बड़े पद पर काम करना चाहती है, ताकि देश की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ कर सके। इस मौके पर छात्रा के पिता विजय कुमार सिंह, नंदकिशोर तिवारी, ललित तिवारी, साहबदीन रावत, रतीपाल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें