रायबरेली। जिले में बुधवार को भी 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। वहीं अस्पताल में भर्ती 25 लोग स्वस्थ हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिले सभी 40 लोगों को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पोठई, मेजरगंज, रतापुर, पखरामऊ, चौहान का पुरवा, गांधी चौराहा, इंदिरा नगर, कोरिहरा, जगतपुर, नसीराबाद में तीन, बेहटा, बेहटाकला व सराय श्रीबख्श गांव आदि क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं।