फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने संभाला चार्ज

Wed, 02 Sep 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार योजनाओं एवं कार्यक्रमों को समय से पूरा कराया जाएगा। टीम भावना से काम करके जिले की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी तरह से पारदर्शिता कायम रखी जाएगी। शासन से जो नियम बनाए गए हैं, उसी आधार पर आरक्षण सूची जारी की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार का दबाव नहीं माना जाएगा।

बरेली के मूल निवासी व नए डीएम गंगवार ने आईएएस बनने से पहले रुड़की से आईआईटी कर प्राइवेट जॉब किया था। वर्ष 2009 में आईएएस में चयन के बाद आजमगढ़ में पहली जॉइनिंग मिली थी।
विज्ञापन


बदाऊं में सीडीओ बनने के बाद हापुड़, हाथरस के डीएम रहे। विशेष सचिव औद्योगिक विकास के पद पर काम करने के बाद सीतापुर का डीएम बनाया गया था। वहां से रायबरेली तबादला किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें