फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राइफल और पिस्टल से लगाया निशाना

Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
वैदिक इंटर कॉलेज में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपने टारगेट पर निशाना लग
विज्ञापन
रायबरेली। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता बुधवार को वैदिक इंटर कॉलेज के शूटिंग रेंज में आयोजित हुई। इसमें मंडल के रायबरेली, लखनऊ एवं लखीमपुर खीरी जिले से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल से निशाना लगाया। अलग-अलग आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।
विज्ञापन


प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग से राइफल शूटिंग में अनिकेत, आदर्श व दीपक चुने गए, वहीं शिवांश व मोहम्मद समद प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। पिस्टल शूटिंग में अंतरिक्ष सिंह एवं निर्भय अवस्थी का चयन हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग से राइफल शूटिंग में वंदना देवी एवं अदिति कश्यप चयनित हुईं। अंडर-17 बालक वर्ग में राइफल शूटिंग के लिए करण तिवारी, शिवा मौर्या एवं स्पर्श कश्यप का चयन हुआ, वहं आदित्य पटेल एवं शिवम प्रतीक्षा सूची में रखे गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में राइफल शूटिंग के लिए अंजली देवी, दीपांशी एवं नंदिनी चयनित हुईं।

अंडर-19 बालक वर्ग में राइफल शूटिंग के लिए मोहम्मद ओवैस एवं यशवेंद्र गौतम चयनित हुए, वहीं सूरज प्रतीक्षा सूची में रखे गए। पिस्टल शूटिंग में सर्वजीत कुमार, आदित्य शर्मा एवं लकी गौतम का चयन हुआ, वहीं हर्षित गुप्ता को प्रतीक्षा सूची में जगह मिली। अंडर-19 बालिका वर्ग में राइफल शूटिंग के लिए खुशबू, स्मृति शर्मा एवं आशी निर्मल चयनित किए गए हैंं, वहीं पिंकी प्रतीक्षा सूची में शामिल की गई। पिस्टल शूटिंग में अनुभवी दीक्षित, अंशिका जायसवाल एवं कृष्णा बाथम का चयन हुआ है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान चयनकर्ता के रूप में हिमांशु शुक्ला एवं अतुल सोनी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम एवं संयोजक डॉ. स्मिता मिश्रा ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभिषेक दुबे, विशिष्ट अतिथियों हरिश्चंद्र सिंह एवं डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह और ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

वैदिक इंटर कॉलेज में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपने टारगेट पर निशाना लग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें