फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 12 खाद्य पदार्थों के सर्वे नमूने लिए

Thu, 13 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को एफएसडीए की टीम ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों के 12 सर्वे नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। शहर के प्राथमिक विद्यालय गोराबाजार व कंपोजिट स्कूल पुलिस लाइन में छात्रों व शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में बुधवार को एफएसओ महेंद्र यादव ने ऊंचाहार में खोया, पनीर का सर्वे नमूना भरा। एफएसओ शेफाली रस्तोगी को चंदापुर रोड महाराजगंज स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र परिसर में साफ-सफाई की कमी कमी मिली। शिवगढ़ स्थित शिव कुमार सिंह की डेयरी संचालित नहीं पाई गई। बैती स्थित संगीत सिंह के यहां से दूध का नमूना लिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने सलोन में दूध के दो व पनीर का एक नमूना भरा। एफएसओ. सुमांशु सचान प्राथमिक विद्यालय गोराबाजार से मिड डे मील तहरी का सर्विलांस नमूना, आंगनबाड़ी केंद्र गोराबाजार से पुष्टाहार के तीन सर्वे नमूने भरे। कोटे की दुकान से गेहूं व चावल का एक-एक सर्वे नमूना लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के स्कूलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को वर्षा ऋतु में कटे गले फलों का प्रयोग न करने, सरकारी राशन में मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल में पीले दानों को अलग न करने और व्यक्तिगत स्वच्छता रखने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें