फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों की करेंसी बदलने में पीएनबी मैनेजर सस्पेंड

Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) परैया नमकसार की शाखा में चहेतों की करेंसी बदलने पर मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत हुई शिकायत मंडल प्रमुख की जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। ग्राहकों ने आरोप लगाया था कि शाखा प्रबंधक कमीशन और लेकर कुछ खास लोगों की करेंसी बदल रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की शाखा परैया नमकसार के कुछ ग्राहकों ने डीएम अनुज कुमार झा से शिकायत की थी कि बैंक मैनेजर बीके तिवारी कमीशन लेकर कुछ खास लोगों की 50 हजार रुपये तक कि करेंसी बदल रहे हैं और हम लोगों से कहा जाता है कि कैश खत्म हो गया। डीएम ने मामले से बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।

इस पर शनिवार को इलाहाबाद से मंडल प्रमुख सुचित्रा द्विवेदी और मुख्य प्रबंधक वाईके पांडेय की टीम बैंक पहुंच जांच की व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीण राजकुमार, विवेक तिवारी, राजकुमार सिंह, मुकेश शुक्ला, प्रदीप कुमार, हरीलाल आदि ने शिकायत को सही बताया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मैनेजर साहब का दलालों से लेनदेन का काम बैंक में तैनात चपरासी धर्मेंद्र कराता है। करेंसी न बदलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के बाद बैंक मैनेजर बीके तिवारी को सस्पेंड कर बछरावां में तैनात तैनात रफीक अहमद को परैया नमकसार शाखा का मैनेजर बनाया गया है। मंडल प्रमुख सुचित्रा द्विवेदी ने शाखा प्रबंधक के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें