फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चोर समझकर तीन युवकों को पीटा

Sun, 05 Oct 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। ऊंचाहार इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते कि सलोन इलाके में नौटंकी देखने आए तीन युवकों को चोर समझकर बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया। युवक खुद को निर्दोष बताते रहे, लेकिन हमलावर उन्हें लाठी-डंडे से पीटते रहे। पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जौदहा गांव मेंं शुक्रवार रात नौटंकी कार्यक्रम था। पड़ोसी प्रतापगढ़ जिले के जेवाई के सुरजीत, उमेश, मुकेश नौटंकी देखने आए थे। इस दौरान तीनों को चोर समझकर भीड़ ने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। तब तक पीटते रहे, जब तक पुलिस नहीं पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से किसी तरह छुड़ाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

युवक मजदूरी करते हैं। सभी के हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। सवाल उठ रहे हैं कि इन सबके पीछे किसकी साजिश है। सलोन कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह का कहना है कि हमलावर मुकेश, धीरज, बबलू, विनोद, शेर बहादुर को पकड़ा गया है। अन्य हमलावरों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें