फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन ट्रक फंसे, एक घंटे आवागमन ठप

Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज के बेहटा चौराहा पर लगा जाम।
विज्ञापन
लालगंज। गेगासों गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी वाहन बक्सर पुल होते हुए उन्नाव लालगंज हाईवे की ओर निकलते हैं। इसी रूट से आने वाले ट्रक अक्सर बेहटा चौराहे पर पहुंचकर जाम का कारण बनते हैं। बुधवार को दोपहर तीन ट्रक आवागमन के दौरान आमने-सामने फंस गए।
विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज बस और स्कूली वाहन भी चौराहे पर आ गए। इससे देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। चौराहे पर आवागमन ठप हो गया। जाम के दौरान चौराहे पर अतिक्रमण भी बड़ी समस्या का कारण बना। फुटपाथ और सड़क तक फैली दुकानें और ठेलों के कारण वाहनों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहा।

वाहन चालक एक-दूसरे को कोसते रहे, लेकिन जाम से राहत नहीं मिली। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब ट्रक चालकों ने किसी तरह अपने वाहन आगे-पीछे किए तो जाम खुला। कारोबारी गोविंद पांडेय, रोहित सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पांडेय, रोहिताश्व सिंह व तूफानी का कहना है कि बेहटा चौराहे से अतिक्रमण न हटाया जाए। नियमित पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं तो इस समस्या से निजात मिलेगी। एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें