फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार से बच्ची की मौत, 24 रोगी भर्ती

Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को भी बेतहाशा गर्मी से से लोग बेहाल रहे। जिले में संक्रामक रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची ने दम तोड़ दिया। डायरिया और बुखार के 24 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी 1800 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जिले में डायरिया और बुखार को कहर थम नहीं रहा है। जगतपुर क्षेत्र के कितूली गांव निवासी रन्वी (10) को बुखार व अन्य समस्या होने पर बुधवार को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। डायरिया और बुखार के चपेट में आने के बाद बिलाल (2), महिला (1), अर्पित (2), रजत (27), कल्लू (50), नीलम (12), ममता (35), प्रिया (10), राजन (7), कमलेश (16), माता प्रसाद (50), रामऔतार (42) समेत 24 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।

बुधवार सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सुबह सात बजे से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई। ओपीडी कक्षों के बाहर गर्मी में मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा के साथ ही पैथोलॉजी के काउंटरों पर भी भीड़ रही। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें