फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन ट्रेनें पहले से थी डायवर्ट, दो का बदला रास्ता

Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ जिले के निगोहां और मोहनलालगंज के बीच दो जगह शनिवार को ट्रैक के नीचे सीमेंटेड बॉक्स रखने का काम कराया गया, जिससे अप-डाउन दोनों लाइनों से ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। काम शुरू होने से पहले ही तीन ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर लेटलतीफी की वजह से दो ट्रेनों का रास्ता अचानक बदल दिया गया। ट्रेनों का आवागमन न होने से दोपहर में शहर के रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


लखनऊ जिले में रायबरेली रेल मार्ग पर हुए काम के चलते सुबह 10:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इस वजह से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पहले से ही अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन कर दिया गया, जिससे ये ट्रेनें सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ी।

इनके अलावा दो अन्य ट्रेनों का रास्ता अचानक बदल दिया गया। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे देर से चली, जिससे इसे सुल्तानपुर के रास्ते भेजना पड़ा। ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल भी ढाई घंटे लेट थी, जिससे यह ट्रेन भी लखनऊ से सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ा दी गई। इन ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर बैठे यात्रियों के ऐन वक्त पर रास्ता बदल दिए जाने का पता चला, जिससे उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैफिक ब्लाॅक की वजह से बनारस-देहरादून जनता मेल साढ़े चार घंटे, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौने चार घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल सवा घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम कराया गया, जिससे ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इसी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें