फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा कूड़े का उठान

Sun, 21 Jun 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अब शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये कूड़े का उठान हो सकेगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से 10 नए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रायबरेली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन काफी समय से किया जा रहा है। अभी तक डीजल चालित वाहन इस कार्य में लगे हुए थे, लेकिन कई इलाकों में यह गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं।

शहर में प्रतिदिन करीब 70 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, लेकिन उठान में देरी के कारण कचरा प्रबंधन में भी दिक्कतें आ रही थीं। अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से ईंधन की बचत के साथ-साथ वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी। इससे रायबरेली शहर को स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें