फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में खाली है तीन हजार पद, 670 पर होंगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए जिले में भी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 03 जून से काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। काउंसलिंग में कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जाएंगे। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हर अभ्यर्थी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलेभर के प्राथमिक विद्यालयों में सृजित पदों के सापेक्ष सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों का ब्योरा खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मांग लिया है। इससे पता चला कि जिले में लगभग तीन हजार पद खाली हैं। अमावां में 130, बछरावां में 182, छतोह में 174, डलमऊ में 229, डीह में 200, राही में 227, खीरों में 159, दीनशाह गौरा में 127, हरचंदपुर में 170, शिवगढ़ में 185, महराजगंज में 131, ऊंचाहार में 188, रोहनिया में 74, जगतपुर में 71, सलोन में 327, लालगंज में 73, सरेनी में 123 और सतांव में 230 पद रिक्त हैं।
हालांकि इन रिक्त पदों में उन विद्यालयों की सूची अलग से तैयार की जा रही है, जहां एक भी सहायक अध्यापक नहीं है या फिर एक शिक्षक के सहारे विद्यालय चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में 670 सहायक अध्यापकों की तैनाती होनी है, लेकिन अभी आवंटन की सूची प्राप्त नहीं हुई है। काउंसलिंग को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

समुचित ढंग से काउंसलिंग हो सके, इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनेंगे। हर काउंटर पर दो-दो खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कर्मचारी तैनात होंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के अन्य उपाय भी अपनाए जाएंगे। काउंसलिंग में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही अभ्यर्थियों को भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें