फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की रायबरेली में चार करोड़ से संवरेंगे 20 आदर्श गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के 20 गांवों के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चिह्नित होने के बाद करीब चार करोड़ लागत के बने वीडीपी (विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम) को हरी झंडी मिल गई है। डीएम से अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट मिलते ही संबंधित गांवों को आदर्श गांव बनाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रत्येक गांव को 20-20 लाख से संवारा जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सांसदों ने एक-एक गांव को गोद लेकर आदर्श बनाने का काम किया। सांसद सोनिया गांधी ने जगतपुर ब्लॉक के उडंवा, अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी ने डीह क्षेत्र के जगदीशपुर और राज्य सभा सदस्य रहे कैप्टन सतीश शर्मा ने सरेनी ब्लॉक के सरेनी गांव को गोद लेकर आदर्श बनाया। अब प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवों को चिह्नित किया गया है।
50 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी वाले गांवों में 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य कराकर संबंधित गांवों को आदर्श गांव घोषित किया जाना है। संबंधित गांवों में विकास कार्य कराने की तैयार कार्ययोजना को डीएम अनुमोदित कर दिया है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही शासन से बजट मिलते ही गांवों में विकास कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चिह्नित किए गए गांवों में बछरावां ब्लॉक के बहादुरनगर, बन्नावां, जींगो, कन्नावां, कुंडौली, कसरावां, रानीखेड़ा, तिलेंडा, छतोह ब्लॉक के बेढ़ौना, शिवगढ़ ब्लॉक के देहली, सिवली, सूरजपुर, खीरों ब्लॉक के डुमटहर, डलमऊ ब्लॉक के खलीलपुर, रायपुर टप्पा हवेली, सुरसना, सलोन ब्लॉक के खमरिया पूरे कुशल, अमावां ब्लॉक के पहरेमऊ, संदी नागिन, महराजगंज ब्लॉक के तौली गांवों को चुना गया है।
योजना के तहत चयनित गांवों को 10 बिंदुओं पर संतृप्त किया जाना है। इसमें शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, डिजिटीकरण, आजीविका एवं कौशल, ईधन एवं बिजली, वित्तीय निष्कर्ष पर काम होगा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले में 50 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी वाले 20 गांवों में विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए करीब चार करोड़ की कार्ययोजना को डीएम ने अनुमोदित कर दिया है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही विकास कार्य आरंभ होगा।- सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें