फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में तीन हजार आबादी

Sun, 18 Oct 2015 10:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य द्विवेदी नगर के पास शनिवार देर शाम ट्रक की टक्कर लगने से बिजली के दो खंभे टूट गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन रविवार शाम तक पावर कॉर्पोरेशन नए बिजली के खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल नहीं कर सका था। इसके चलते आचार्य द्विवेदी नगर और मोहद्दीनपुर में रहने वाली तीन हजार आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सूरज गुप्ता, रमणेश कुमार, कुलदीप सिंह, फारूख, तबरेज आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं मिली। सुबह उम्मीद थी कि आपूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे परेशानी हो रही है। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के रवैये पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ टाउन पीके सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित है। शीघ्र नए खंभे लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें