फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार में गई चचेरे भाई समेत तीन लोगों की जान, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ और जगतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहनों की रफ्तार में चचेरे भाई समेत तीन लोगों की जान चली गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के टीकाराय के पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी राजू (35) पुत्र महराजदीन और उसका चचेरा भाई इंदल (22) पुत्र रामसुमेर बाइक से भांजी की शादी में शामिल होने के लिए मेलखा जा रहे थे।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पंचशील के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल इंदल की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राजू को सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बतया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को ऊंचाहार में पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उधर, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे गुमावा निवासी राजाराम रावत (35) पुत्र रतीपाल किसी कार्य से लाही गया था। देर शाम बाइक से वापस लौट रहा था। लालबहादुर का पुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे सरोज गिरी (30) निवासी तरुणा थाना फुरसतगंज जिला अमेठी से टकरा गए।
दोनों बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां राजाराम को मृत घोषित कर दिया गया। सरोज गिरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें