फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेलर-पिकअप में भिड़ंत, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बदई का पुरवा गांव के पास इसी ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की ह
विज्ञापन
लालगंज। बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार देर रात बदई का पुरवा गांव के पास गिट्टी लदे डंपर और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन डंपर के अगले हिस्से में फंस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के कबरई से गिट्टी लादकर ट्रेलर बनारस की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप जौनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे बदई का पुरवा के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप ट्रेलर के आगे वाले हिस्से में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से पिकअप सवार दिल्ली के विश्वास नगर निवासी संजय अमर कॉलोनी शाहदरा निवासी विपिन (36) पुत्र प्रेमचंद्र, उनके चाचा जौनपुर जिले के कुंवरपुर पवारा निवासी अखिलेश सरोज (45) पुत्र फूलचंद्र और पिकअप चालक बुलंदशहर जिले के मूर्ति बिहार चौक शिकारपुर निवासी रोहित (26) पुत्र जवाहरलाल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मृतक विपिन की पिकअप थी। वह चाचा को लेकर दिल्ली जा रहा था। राहगीरों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार तेज थी। अचानक सामने से ट्रेलर आ गया और उसी से जाकर टकरा गई। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विपिन के चाचा बालचंद्र सरोज की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें