फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्वाइन फ्लू के चपेट में आए दंपती समेत तीन मरीज

Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन में मिले स्वाइन रोगी के घर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।सलोन में मिले स्वाइन रोगी के घ
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के मूल निवासी दंपती समेत तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। तीनों मरीजों की जांच लखनऊ में हुई, जहां एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सलोन क्षेत्र में पहुंचकर जांच और निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन



सलोन के गुरुद्वारा मोहल्ले की 63 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गईं। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है और वह घर लौट चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर परिवार के पांच सदस्यों को टेमी फ्लू दवा दी और आसपास के 50 लोगों की जांच की, हालांकि किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।


इसके अलावा ऊंचाहार-सलोन क्षेत्र के मूल निवासी एक दंपती भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों लंबे समय से लखनऊ की एल्डिको कॉलोनी में रह रहे हैं। टीम जब उनके पैतृक घर पहुंची तो पता चला कि वे काफी समय से सलोन नहीं आए हैं। इसके बाद उनकी रिपोर्ट लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई।
विज्ञापन



प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। मास्क का प्रयोग और हाथों की सफाई संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

सलोन में मिले स्वाइन रोगी के घर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।सलोन में मिले स्वाइन रोगी के घ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें