फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ा कोरोना का कहर, तीन और प्रवासी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा है। दिल्ली से आए तीन प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एसजीपीजीआई लखनऊ से बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीह क्षेत्र के सादीपुर कोटवा और सतांव क्षेत्र के कोरिहर गांव को सील कर दिया गया है। तीनों मरीजों के घर के करीब 20 लोगों क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

सतांव क्षेत्र के कोरिहर गांव का एक युवक दिल्ली से पिछले सप्ताह आया था। आशंका होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए 29 जून को जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके संपर्क में आए परिवार के लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इसके अलावा डीह क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव 23 व 24 जून को दिल्ली से आए युवकों की जांच 29 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की थी। गांव के 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को दोनों प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सूचना पर ब्लॉक नोडल अधिकारी रामबरन रावत व थाने की टीम ने गांव पहुंचकर गांव को सील करा दिया है। दोनों परिवार के 13 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि दोनों मरीजों को अस्पताल व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि गांव को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बिकई गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 57 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। संक्रमित मरीज अपनी कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराने के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ गया था, जिसके बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हो गई थी। स्वास्थ्य टीम में डॉ. शिव त्रिपाठी, डॉ. अभय मिश्रा, डॉ. प्रवीण मौर्या, राजबहादुर मौर्या आदि शामिल रहे।
बछरावां क्षेत्र के आदि नगर के कोरोना संक्रमित मरीज को बुधवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित होने के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा नसीराबाद के रहने वाले एक अन्य कोरोना संक्रमित मरीज को भी बुधवार को रॉयन स्कूल के अस्पताल के डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में दिल्ली से आए तीन और प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ऊंचाहार क्षेत्र के बिकई गांव में 57 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।- डीएस अस्थाना, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें