फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 26 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से सोमवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इसमें दो मरीजों ने लखनऊ व एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 68 हो गई है। जगतपुर सीएचसी के एचईओ की पत्नी व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसमें आईटीबीपी डलमऊ के आठ जवान भी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित पूर्व सीएमओ, उनके बेटे और एसीएमओ को एसजीपीजीआई लखनऊ में रेफर किया गया है। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एनटीपीसी ऊंचाहार के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग को 13 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने पर लखनऊ में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जहां उनकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई है। गदागंज थाना क्षेत्र के कटरा खजुरी के 37 वर्षीय युवक को चंदन हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया थी। उसकी 18 सितंबर को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
वहीं जिला अस्पताल में हरचंदुपर क्षेत्र के गुनावर गांव के 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित पूर्व सीएमओ और उनके बेटे को दिक्कत बढ़ने पर लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।
कोरोना संक्रमित एसीएमओ भी एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराए गए हैं। सोमवार को जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईटीबीपी डलमऊ के आठ जवान संक्रमित मिले हैं।
कुंदनगंज में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदिरा नगर, नसीराबाद, शिवगढ़, हरचंदपुर, गोविंदपुर, पोठई आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें