फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर और दुकान राख

Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आग - फोटो : self
विज्ञापन
जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। डीह ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। तेज हवा के चलते विकराल हुईं लपटों ने एक के बाद एक घरों को चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी, इसका कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सतांव ब्लॉक क्षेत्र में कपड़े, जूते, चप्पल और कास्मेटिक की दुकान में आग लगी। घटना से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया गया। 16 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सतांव ब्लॉक क्षेत्र के देदौर गांव निवासी बबलू यहीं पर किराए के कमरे में कपड़े, जूता, चप्पल और कास्मेटिक की दुकान चलाता है। रात में वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में अचानक दुकान में आग लग गई। सुबह शटर के ऊपर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार बबलू को दी।
विज्ञापन


जब तक दुकान का शटर खोला गया अंदर रखा पूरा सामान जल गया था। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। पीड़ित ने बताया कि करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह डीह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे लाल मजरे गड़वा गांव में आग लगने से तीन घर जल गए।

गांव निवासी गंगापाल के घर में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण काबू पाते, तेज हवा चलने की वजह से विकराल हुईं लपटों ने पड़ोस के राजकुमार और रामदेव के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर किसी तरह लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर जलकर राख हो गए। तीनों घरों में चार लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें