फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से बच्ची समेत तीन की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में रविवार को भर्ती संक्रामक रोग से पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदलते मौसम के साथ ही संक्रामक रोग का कहर बढ़ रहा है। 24 घंटे के अंदर डायरिया से दो वर्षीय बच्ची और बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। इमरजेंसी कक्ष में हर दिन 12 लोग बुखार या फिर डायरिया से संबंधित रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि बदलते मौसम में खानपान पर सावधानी बरतने की जरूरत है। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष कुमार (40) और गुरुबख्शगंज निवासी भगवानदीन (45) को कई दिन से बुखार आ रहा था।

हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के रनामऊ गांव की रहने वाली नीलम (2) डायरिया से पीड़ित थी।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर नीलम को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं इमरजेंसी में प्रतिदिन संक्रामक रोग से पीड़ित 10 से 12 लोग पहुंच रहे हैं।

सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बदलते मौसम की वजह से बुखार व डायरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। जरूरी है कि लोग गर्मी से बचें। साथ ही खानपान पर सतर्क रहें। अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें