फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा और अवैध असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के घोसियाना मोहल्ला निवासी तीन युवकों को पुलिस ने गांजा बिक्री करने व एक को अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने छापा मार कर एक किलो 900 ग्राम गांजा, 87200 रुपये नगद व 315 बोर का एक असलहा व चार कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को घोसियाना मोहल्ला स्थित एक परचून की दुकान से गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी। नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश पांडे, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक कमलेश कुमार ने दुकान व आरोपी के घर छापा मारा।
इस दौरान कुलदीप गुप्ता उर्फ रिंकू के पास 1200 ग्राम गांजा व 42500 रुपए नकदी बरामद हुए। जबकि संदीप उर्फ रिंकू के पास 700 ग्राम गांजा और 20500 रुपये नगद बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने अमित गुप्ता उर्फ लाला के पास 315 बोर का एक अवैध असलहा व दो जिंदा व दो कारतूस के खोखे बरामद किए। आरोपी लाला के पास पुलिस ने 24200 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें