कोई नौकरी से समय निकालकर तो कोई कामकाज छोड़कर बंगला खरीदने की हसरत लेकर पहुंचा। एक छत के नीचे देश एवं प्रदेश के जाने-माने बिल्डरों की मौजूदगी से हर कोई न सिर्फ खुश नजर आया, बल्कि घर व जमीन खरीदने के लिए उनसे खुलकर बातचीत की। पूरे दिन परामर्श के लिए लोगों में होड़ रही।
शहर के गणेश होटल बेलीगंज में शनिवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने दो दिवसीय अमर उजाला एक्सपो 2015 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को लाभ मिलेगा।
यह ऐसा प्रयास है, जहां पर एक ही छत के नीचे घर खरीदने के लिए सारी जानकारी मिल रही है। आगे भी इस तरह के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का जायजा भी लिया।
वहीं पूर्वाह्न 11 बजे से शाम सात बजे तक पहुंचे लोगों में घर खरीदने के लिए चाहत दिखी। लोग स्टॉलों पर ऋण, प्लॉट व घर खरीदने के बारे में जानकारी करते रहे।
हर कोई इस बात से खुश था कि अमर उजाला ही एक ही स्थान पर इतनी सारी सुविधाएं मुहैया कराई है। जाने माने बिल्डर ही नहीं, बल्कि प्रापर्टी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
जिन्होंने हर समस्या और सवाल का जवाब दिया। इस मौके पर बसंत सिंह बग्गा, पंकज मुरारका, आशीष द्विवेदी, अतुल गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, अनिल मिश्रा, अजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।