शनिवार शाम नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीडीसी के 66 और डीडीसी के चार दावेदारों ने पर्चे वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। वहीं बीडीसी के चार सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है।
पहले चरण के मतदान के लिए लालगंज, सरेनी, डलमऊ और खीरों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी।
नामांकन पत्र जमा होने के बाद अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का वितरण किया गया। जिला पंचायत के लिए 236 दावेदारों में शनिवार को चार दावेदारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब 232 प्रत्याशी मैदान में हैं।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीसी के लिए 459 नामांकन पत्र जमा हुए थे। दो नामांकनपत्र खारिज हो गए थे। शनिवार को 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।
अब 444 प्रत्याशी मैदान में हैं। सेमरी तृतीय से अमिता सिंह का चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया, क्योंकि रेनू ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीसी के 447 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इसमें एक पर्चा खारिज हो गया था।
शनिवार को 13 नामांकन पत्र वापस होने के बाद मैदान में 433 प्रत्याशी बचे हैं। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, 400 लोगों ने नामांकन किया था। छह नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए थे। शनिवार को 24 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। अब मैदान में 368 प्रत्याशी हैं।
दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव होगा। इसमें बरवलिया से जय प्रकाश और रामखेड़ा से राज कुमार का चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया है। यहां एक-एक अन्य दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया है।