फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चोरों ने नकदी व दो लाख के जेवर किए पार

विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को लाला बाजार मोहल्ला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को लाला बाजार मोहल्ला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
नसीराबाद। थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। शुक्रवार रात कस्बे के वार्ड नंबर एक लाला बाजार मोहल्ला में चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। बक्से का ताला और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन

मोहल्ले की रहने वाली सीमा के पति मोहम्मद अख्तर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। सीमा ने बताया कि जब वह सुबह सोकर उठीं, तो कमरे का ताला टूटा मिला। बक्से और अलमारी से रुपये व गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि 40 हजार रुपये नकदी व दो लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। अभी तीन दिन पहले बदमाशों ने पूरे विंधा सिंह मजरे बिरनावां गांव की शकुंतला को बंधक बनाकर जेवरात लूट लिए थे, लेकिन अब तक पुलिस उस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें