फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दुकान में लगी आग, 50 लाख के कपड़े जले

विज्ञापन
गूढ़ा चौराहे पर शुक्रवार की रात कपड़े की दुकान में आग लगने से धू-धू कर जलता सामान। - फोटो : गूढ़ा चौराहे पर शुक्रवार की रात कपड़े की दुकान में आग लगने से धू-धू कर जलता सामान।
विज्ञापन
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित गूढ़ा चौराहे पर शुक्रवार को तड़के रेडीमेड कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखे कपड़े, फर्नीचर समेत 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के अंदर से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन

शिवली चौराहा निवासी ओम मिश्रा की गूढ़ा चौराहे पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर पड़ोस में चाचा की ट्रेडर्स की दुकान पर सोने चले गए। तड़के करीब तीन बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों और गश्त कर रही पुलिस को जानकारी हुई। धुआं के साथ आग की लपटें देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दुकानदार ओम मिश्रा मौके पर पहुंचे। किसी तरह दुकान का शटर खोला, तो सबकुछ जल गया था।
बछरावां और महराजगंज से पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। बगल के होटल में सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही समय से आग बुझा ली गई। थानाध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन दुकान के अंदर कुछ भी नहीं बचा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें