फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी तोड़ दूसरी गाड़ी से भिड़ी कार, चालक की मौत

Sat, 24 Oct 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिपुरम निवासी सुरेश कुमार गुप्ता  परिवार के साथ अपने गांव मकदूमपुर गया था। शुक्रवार रात सभी कार से शहर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र में छजलापुर के पास लखनऊ की ओर से आ रही दूसरी कार डिवाइडर तोड़ कर सुरेश कुमार की कार पर चढ़ गई। इससे कार चला रहे सुरेश की मौत हो गई।

वहीं कार में बैठी नीलू गुप्ता, दया गुप्ता, कमला देवी, केवला देवी व विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केवला देवी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई दिनेश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी कार के सवार घटना के बाद मौके से ही भाग गए थे, उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें