फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जम्मू और उत्तराखंड की ट्रेनों में नहीं मिलेंगी सीटें

Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी का मौसम है। स्कूल-काॅलेजों में छुट्टियां चल रही हैं। बच्चों के साथ परिवार वाले छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की तरफ जाना चाहते हैं, लेकिन इन दोनों राज्यों की ओर जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जम्मू की ट्रेन में जुलाई तक कोई सीट खाली नहीं है, वहीं उत्तराखंड की ट्रेनों में भी जून भर सीटें फुल हैं। मुंबई की ट्रेन का हाल भी कुछ ऐसा ही है। ऐसे में यात्री आसपास के जिलों से गुजरने वाली ट्रेनों में सीटें तलाश रहे हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। पहले से वेटिंग टिकट बनवा चुके यात्री सीट कन्फर्म होने की आस लगाए बैठे हैं।

पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस इसी जिले से होकर गुजरती है। हफ्ते में दो दिन संचालित होती है। इस ट्रेन में जुलाई महीने तक किसी भी श्रेणी में आरक्षित सीटें खाली नहीं हैं। वेटिंग भी इतनी ज्यादा है कि सीट कन्फर्म होना मुमकिन नहीं है। कई दिन ऐसे हैं, जिनमें टिकट बनने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन और बनारस-देहरादून प्रतिदिन इस जिले से होकर गुजरती है। इन दोनों ट्रेनों में 25 जून तक सभी श्रेणी की सीटें फुल हैं। वेटिंग टिकट बन रहे हैं, लेकिन सीट कन्फर्म होने की उम्मीद कम है।

मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन संचालित होती है। इस ट्रेन में जुलाई महीने तक किसी भी दिन कोई सीट खाली नहीं है। यह गाड़ी आम दिनों में पहले से ही फुल रहती थी। अब तो छुट्टियों का दौर चल रहा, जिससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण भी यात्रियों को लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में आसपास के जिलों से गुजरने वाली ट्रेनों में सीटों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सभी जगह यही स्थिति है।
विज्ञापन

वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि यात्रियों की संख्या के आधार पर कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें