फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगे 30 मॉडल बूथ, वेटिंग रूम में बैठेंगे मतदाता

Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजाए गए आदर्श मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में इस बार 30 आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर मतदाताओं को बैठने से लेकर उनके चाय तक की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि बूथों की संख्या अधिक है, जबकि मॉडल बूथ कम चिह्नित किए गए हैं। अफसरों का मानना है कि मतदाताओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के तहत 30 बूथ ही बनाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यहां पर 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक होने के कारण सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसी के तहत मॉडल बूथ फाइनल कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव का कार्य देख रहे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि 30 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथ बनाए गए हैं। यहां पर रायबरेली, सलोन, ऊंचाहार, हरचंदपुर, सरेनी और बछरावां विधानसभा सीटें हैं। हालांकि यहां पर कुल 2073 बूथ बनाए गए हैं। बूथों की संख्या के अनुरूप मॉडल बूथ कम बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इन मॉडल बूथों पर वेटिंग रूम होगा, जहां पर वोटरों के बैठने की व्यवस्था होगी। मिनरल वॉटर और चाय की तक व्यवस्था वोटरों के लिए की जाएगी। निशक्तों के लिए रैंप बनवाए गए हैं। मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए 30 बूथ चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें