फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नियमित ट्रेनों में जगह नहीं, स्पेशल भी फुल

Mon, 29 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर दिल्ली और मुंबई से आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीटें एक महीने पहले ही फुल गई थीं। वेटिंग लिस्ट काफी लंबी होने के कारण सीट मिलना संभव नहीं था। यात्रियों को राहत देने के लिए अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। मुंबई और दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। दीपावली से एक हफ्ते पहले किसी भी दिन सीट मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


जिले के काफी लोग नौकरी या कामकाज के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बिहार समेत अन्य प्रांतों में रहते हैं। पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर भी आते हैं। लंबी दूरी का सफर तय करना होता है, इसलिए यात्रा के दौरान होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए ट्रेनों में पहले से ही सीट आरक्षित करा लेते हैं।

जितनी भी नियमित ट्रेनें चल रही हैं, उनमें एक महीने पहले से ही सीटें फुल होनी शुरू हो गईं। त्योहारों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से ही रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया था। कई ट्रेनें चलने भी लगी हैं। दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में सीट की ज्यादा मारामारी है।
विज्ञापन


सप्ताह में एक दिन मुंबई से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसमें 15 अक्तूबर को 150 से ज्यादा वेटिंग पहुंच गई है। 22 अक्तूबर को वेटिंग 75 से अधिक चल रही है। नई दिल्ली से धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेन रोजाना चल रही है, लेकिन 15 से 25 अक्तूबर तक वेटिंग 100 से अधिक पहुंच गई है। नियमित ट्रेनों में नीलांचल एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सीटें पहले से ही फुल हैं। वेटिंग टिकट मिल रहे हैं, लेकिन सीट कन्फर्म होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें