फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नियमित ट्रेनों में मारामारी, स्पेशल में मिलेगी सुविधा

Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर आते-जाते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाने के लिए अभी से नियमित ट्रेनों में सीटें भरने लगी हैं। कई महत्वपूर्ण रूट की ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। इन दिनों आरक्षण काउंटर पर भीड़ दिखने लगी है। छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी। महत्वपूर्ण रूटों पर स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, ताकि अधिक से अधिक यात्री लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन


विद्यालयों में मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जो जून के अंत तक चलेंगी। बच्चों के साथ पूरे परिवार के लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। लंबी दूरी का सफर करना हो तो ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा बेहतर रहता है। छुट्टियां तो अगले महीने शुरू होंगी, लेकिन ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने के लिए लोग टिकट बनवाने पहुंच रहे हैं।

रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर भीड़ बढ़ने लगी है। ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में अप्रैल महीने में वेटिंग लगभग 50 है। मई में भी कन्फर्म सीट का टिकट नहीं मिल रहा है। जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में अप्रैल महीने में वेटिंग 75 से अधिक तो मई महीने में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस में मई महीने तक किसी भी दिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


अप्रैल में जहां वेटिंग 50 से अधिक है, वहीं मई में भी वेटिंग टिकट ही मिल रहे हैं। मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी में अप्रैल से जून महीने तक वेटिंग 75 से 150 तक चल रही है। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती है। इसीलिए समर स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें