फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दुकान से बैग लेकर भाग रहे युवकों को दबोचा

Tue, 03 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। भवन निर्माण सामग्री के व्यापारी की दुकान से सोमवार को बैग लेकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को रिटायर फौजी ने दबोच लिया। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


हमीरमऊ गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की सरदारगंज तिराहे पर सीमेंट, सरिया, मौरंग की दुकान है। सोमवार करीब 11 बजे वे दुकान में बैग रखकर गोदाम की तरफ चले गए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक बैग लेकर भागने लगे। कुछ दूरी पर खड़े रिटायर फौजी कमलेश बहादुर सिंह ने उन्हें देख लिया। अपनी कार से अरुण कुमार सिंह के साथ बाइक सवार युवकों का पीछा किया। इस पर चार किमी दूर युवकों ने बैग झाड़ियों में फेंक दिया।

आगे जाकर कमलेश बहादुर सिंह ने दोनों युवकों को ओवरटेक कर रोक लिया। पकड़े जाने पर युवकों ने झाड़ी में फेंके गए बैग को लाकर दिया। बाद में दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। व्यापारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैग में एक हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि दोनों युवक फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें