फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटकर खेत में गिरा, दो बीघा फसल जली

Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जली गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में शनिवार दोपहर शॉर्टसर्किट के बाद बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे दो बीघा गेहूं की फसल धू-धूकर जल गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना पॉवर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुई है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


गंधपी मजरे रामसांडा गांव निवासी कमलेश कुमार व धून मौर्य के खेत ईश्वरदासपुर गांव के पास है। खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। खेत के बगल में लगे बिजली के खंभे के तारों में कई दिनों से स्पार्किंग हो रही थी।

किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही की वजह से शनिवार को स्पार्किंग के बाद तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे गेहूं की फसल जलने लगी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा चलने के कारण आग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया आग लगने की सूचना मिली है।

क्षति का आकलन कराया जाएगा। उधर, ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि जानकारी हुई है। तार को जोड़वाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। किसानों ने पहले इसकी जानकारी नहीं दी थी। शिवगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ढेकवा गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घरों का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। गांव निवासी सहजराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें निकलने लगी। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक पड़ोसी सालिगराम का भी घर जलकर राख हो गया। दोनों घरों में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें