फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद करो, तब स्कूल जाएंगे बच्चे

Sun, 09 Apr 2017 12:34 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शराब के ठेके को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शमशेरगंज में शराब की दुकानें खोलने के विरोध में शनिवार को गांव की महिलाओं ने प्राथमिक स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया। इससे पठन-पाठन का कार्य नहीं हो सका। पुलिस ने उन्हें शांत कराया और अफसरों से बात करके दुकान हटाने की बात कही। 
विज्ञापन


शमशेरगंज गांव में शराब की दुकान खोली गई है। अभी दो दिन पहले ही इस दुकान को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था। शनिवार को शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में करीब 60 महिलाएं प्राथमिक स्कूल पहुंच गई। स्कूल में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

साथ ही अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया। यहां पर मौजूदा समय में 130 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विरोध-प्रदर्शन की वजह से बच्चों की पढ़ाई का कार्य ठप रहा। हालांकि शिक्षक स्कूल पहुंचे और महिलाओं के विरोध की वजह से मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


आरती, अनीता, शिवकली, मनोरमा आदि का कहना है कि गांव में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। इससे शाम होते ही दुकान पर पियक्कड़ों का मजमा लग जाता है। वे महिलाओं के साथ छींटाकशी करते हैं। गांव के लोगों पर इसका असर प्रभाव पड़ रहा है।

महिलाओं का कहना कि पहले यहां पर शराब की दुकान नहीं थी। सूचना पर थानेदार जेपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं से बात की और उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। थानेदार का कहना है कि महिलाओं को शांत करा दिया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात करके नियमानुसार दुकान हटाने पर बात की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप का कहना है कि प्राथमिक स्कूल शमशेरगंज में महिलाओं के प्रदर्शन से बच्चों की पढ़ाई का कार्य बाधित हुआ। महिलाओं से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही गई है। जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें