फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जेसीबी से ढहा दिया ट्रांसफार्मर का चबूतरा

Sun, 29 Nov 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कानपुर रोड स्थित पूरे मौहारी गांव में ट्रांसफार्मर रखने के लिए बनाए गए चबूतरे को जेसीबी से ढहा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस निर्माण कार्य में लगभग एक लाख रुपये खर्च हुए थे। अवर अभियंता शिवशरण प्रसाद ने शनिवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता शिवशरण प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चैन का पुरवा गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना था। इसके लिए चबूतरा निर्माण और ट्रांसफार्मर की अर्थिंग के लिए दो बोरिंग का कार्य कराया गया था, जिसमें करीब एक लाख रुपये का व्यय हुआ था। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से इस चबूतरे को ढहा दिया, जिससे क्षमतावृद्धि का कार्य बाधित हो गया है। अवर अभियंता ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य के दौरान भी आरोपी व्यक्ति ने कई बार विवाद किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें