महराजगंज। बछरावां विधानसभा के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने शनिवार को तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया। बारिश के दौरान परिसर में जलभराव और कीचड़ से होने वाली परेशानी को देखते हुए अधिवक्ता लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। विधायक निधि से स्वीकृत यह मार्ग अधिवक्ता भवन के सामने मंदिर परिसर से बछरावां रोड स्थित तहसील गेट तक बनेगा। इस अवसर पर सोमनाथ वैश्य, पूर्व सभासद फिरोज अहमद, आसिफ कुरैशी, गंगाचरण यादव, पूर्व प्रधान छेदीलाल पासी और रवितोष त्रिपाठी मौजूद रहे।