फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बच्चे को घुमाने के बहाने कार ले गया उचक्का

Thu, 25 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के कुंभड़ौरा मोड़ स्थित बृजेंद्र नगर मोहल्ला में बुधवार सुबह उचक्का बच्चे को घुमाने के बहाने कार लेकर चला गया। मोहल्ला निवासी उदल सोनी ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर 10 वर्षीय बेटे जिगर के साथ अलाव ताप रहे थे। एक अज्ञात व्यक्ति अलाव के पास बैठ गया। पीड़ित के मुताबिक इसी बीच वह किसी काम से घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन


मौका पाकर आरोपी ने बच्चे को फुसलाकर कार की चाबी मंगवाई। आरोपी बच्चे को डलमऊ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे छोड़कर कार लेकर भाग निगला। पीड़ित ने बताया कि तीन महीने पहले नई कार खरीदी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें